Ambala Media:"
गांधी जयंती पर प्रभात फेरी में कोमल ने लिया हिस्सा, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का दिया संदेश
अंबाला, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अंबाला में हर्बल पार्क से पुराने सिविल अस्पताल तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य कोमल ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
प्रभात फेरी में सांसद वरुण मुलाना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अर्बन विनोद धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण राकेश मेहलान मिथुन वर्मा सहित महिला कांग्रेस की साथी कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए समाज में स्वच्छता, सद्भाव और अहिंसा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें
सटीक • निष्पक्ष • तेज़ खबरें
Ambala, Ambala | Oct 2, 2026