हांसी: राजपुरा और माढा में कार और पुलिस की बोलेरो में टक्कर, बारात से लौट रहे 5 युवक और पुलिसकर्मी घायल
Hansi, Hissar | May 12, 2025 नारनौंद के गांव राजपुरा और माढ़ा के बीच में हुआ। हिसार में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक ऑल्टो कार और पुलिस की बोलेरो में टक्कर हो गई, जिससे 5 युवक और एक पुलिस कर्मचारी घायल है। हादसा नारनौंद के गांव राजपुरा और माढ़ा के बीच में हुआ। ऑल्टो कार में हिसार की महावीर कॉलोनी के पारस, दीपक, विकास, अंकुश और एक अन्य युवक सवार थे।