राजमहल: इंग्लिश फीडर में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
उधवा प्रखंड क्षेत्र के इंग्लिश फीडर में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने गुरुवार को अपराह्न करीब 5 बजे बताया कि शुक्रवार को इंग्लिश फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।