अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण को लेकर प्रतापगढ़ में अलर्ट है। सोमवार शाम 8 बजे आईपीएस प्रशांत राज ने चौक घंटाघर समेत संवेदनशील इलाके में भ्रमण किया। उन्होंने नगर क्षेत्र के घंटाघर, सदर मार्केट व रामलीला मैदान में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की गई ।