ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में परीक्षा में नकल के मामले में दोषी पर लगाया गया ₹1000 का जुर्माना
थाना ज्ञानपुर में दर्ज एक मामले में सार्वजनिक परीक्षा में नकल करने के आरोपी को सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एफटीसी भदोही ने एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने पुलिस और लोक अभियोजक की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी संजीव पाण्डेय को दोषी करार देते हुए एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।