ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भोगिया में ज़मीनी विवाद में मारपीट, मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भोगिया में जमीनी बात पर गाली गलौज कर मारपीट की घटना हुई है। पुलिस ने इंद्रभान की शिकायत पर 6 लोगों के विरुद्ध गाली गलौज कर मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कर विवेचना सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू की है।