कायमगंज: गांव जानकीपुर में बेटे और बहू ने बुजुर्ग मां को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
नबावगंज के जानकीपुर निवासी मुरली देवी पत्नी सुरेश चंद्र का किसी बात को लेकर बेटे और बहू से कहा सुनी हो गई। इसके बाद बेटे और बहू ने बुजुर्ग मां को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।जिसमें वह घायल हो गई इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया की तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।