गुमला: केरागानी निवासी वृद्ध महिला की कुएं में डूबने से मौत
Gumla, Gumla | Feb 5, 2025 गुमला जिला के केरागानी में कुएं में डूबने से एक वृद्ध महिला थुमा उरांव की स्थिति गंभीर होने पर आनन फानन में परिजन बुधवार की देर शाम को सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे जहां महिला चिकित्सक ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि कुआं में पैर फिसलने की वजह से डूबकर उसकी मौत हुई है।शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया जाएगा।