रॉबर्ट्सगंज: पड़री गांव पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने वाराणसी में मृत युवक के परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि सौंपी
सोनभद्र में मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक राजेश जायसवाल के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल सोमवार दोपहर 3 बजे को नगवां विकास खंड के ग्राम पंचायत पडरी पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और सहायता राशि का चेक दिया