कोंडागांव: नारी शक्ति वंदन बिल पर भाजपा का विरोध, कल गुरुवार 30 अप्रैल को फरसगांव में होगा पुतला दहन
नारी शक्ति वंदन बिल पारित नहीं होने पर भाजपा मंडल फरसगांव ने नाराजगी जताई है। मंडल महामंत्री प्रवीण राव ने कहा कि यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी के लिए अहम था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण पारित नहीं हो सका। इसके विरोध में भाजपा मंडल द्वारा 30 अप्रैल गुरूवार को नगर पंचायत फरसगांव में पुतला दहन किया जाएगा।