रावतसर: रावतसर में बाल श्रम रोकथाम अभियान उमंग 7 के तहत हुआ निरीक्षण, दो फर्म संचालकों पर दर्ज हुआ मामला
सी डब्ल्यू सी मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ व पुलिस द्वारा रावतसर में बालश्रम रोकथाम अभियान उमंग 7 के तहत निरीक्षण किया गया शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ जितेंद्र गोयल ने जानकारी देते बताया कि रावतसर में दो फर्म संचालकों पर बाल श्रम रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है व बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया गया है इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा