गोरखपुर: गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में पत्रकारों के लिए आयोजित हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
प्रेस क्लब अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी व उपाध्यक्ष कुंदन उपाध्याय के नेतृत्व में आज बुधवार के दिन गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें आंखों की जांच शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। तकरीबन 200 से ज्यादा पत्रकारों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। पत्रकारों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की काफी सराहना की।