बाघमारा/कतरास: तेतूलमारी शाहिद शक्ति नाथ महतो चौक के पास दो कारों के बीच भीषण टक्कर बच्चे महिला सहित कई लोग घायल
शहीद शक्तिनाथ महतो चौक में दो चार पहिया वाहनों में आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गये।घटना स्थल पर गाड़ी संख्या JH10AX3082 के दो व्यक्ति जो ऐना कोठी झरिया के रहने वाले है और जिनका अंगारपथरा में संबंधी हैं।जबकि दूसरा वाहनJH09AU3278 माटीगढ़ा बाघमारा का बताया जा रहा हैं। जिसमें सवार दो महिला व तीन बच्चे दो पुरुष घायल होने की सूचना है सभी का इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।