झामुमो नेता रतिलाल टुडू और कांग्रेस नेता अशोक लाल के नेतृत्व में कतरास-राजगंज मार्ग को जाम कर दिया। कई घंटे के बाद बीसीसीएल कतरास एरिया 4 के जीएम एमएस दूत के आश्वावासन के बाद सड़क जाम समाप्त हो गया। बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।