हरदोई: 24 घंटे में 612 वाहनों के खिलाफ चालान, ₹10 लाख 42 हजार 500 का जुर्माना वसूला गया
Hardoi, Hardoi | Nov 9, 2025 पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर को जिले भर में 612 वाहनों के खिलाफ चालान किया गया, जिससे कुल 10 लाख ,42 हजार ,500 का जुर्माना वसूला गया। यातायात विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में अभियान और अधिक सख्ती से चलाया जाएगा।अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।