गोरखपुर: 20 मिनट की मशक्कत के बाद बड़ा खतरा टला, फायर टीम ने दवा मंडी को बचाया
गोरखपुर के भलोटिया दवा मंडी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दवा की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर फायर स्टेशन गोलघर को मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर तत्काल मौके के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंची फायर टीम ने देखा कि प्रथम तल पर स्थित वेदिका ट्रेडर्स नामक दवा की दुकान में आग लगी