रायसेन: रायसेन में सुबह तेज धूप, दोपहर में बारिश, फिर उमस भरी गर्मी ने नागरिकों को किया बेहाल
Raisen, Raisen | Jun 15, 2026 जिला मुख्यालय रायसेन में सोमवार को मौसम ने दिनभर अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रही, जिससे आमजन परेशान नजर आए। वहीं दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई, जो लगभग 20 मिनट तक जारी रही। बारिश होने से लोगों को क