सिकंंदराबाद: ईद के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सिकंदराबाद ईद के अवसर पर जनपद में नमाज अदायगी के दौरान कानून, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा थाना सिकंद्राबाद क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, इस दौरान सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह भी मौजूद रही।