बिहार: किसान कॉलेज में मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक छात्रा हुई बेहोश, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 16, 2024 मैट्रिक परीक्षा के दौरान शुक्रवार को किसान कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्रा अचानक वेहोश हो गई। वेहोश हुई छात्रा को इलाज के लिये बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है जहां छात्रा की इलाज की जारही है। वेहोश हुई छात्रा खंदक पर मोहल्ला निवासी सुनील कुमार सिंह की पुत्री सोनाली कुमारी है।