बिहार: साइबर थाने की पुलिस ने सोहसराय से एक साइबर फ्रॉड को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Feb 16, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय से साइबर फ्रॉड बैजू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में साइबर डीएसपी ने बताया कि सिलाव के सीओ को फोन करके पैसे की मांग कर रहा था। सिलाव सीओ ने साइबर थाने में आवेदन दिया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड को सोहसराय से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।