गोरखपुर: चिलुआताल थाना क्षेत्र के देहला गांव में हुए हत्याकांड के आरोपियों को मजनू चौकी क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया
चिलुवाताल थाना क्षेत्र के दहला गांव में बेचन नाम की एक व्यक्ति द्वारा अपने भाई और उसके परिवार को कमरे में बंद कर जिंदा जलाने के मामले में पुलिस की तलाश कर रही थी। इस कांड में तीन लोगों की मौत हो गई थी। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बेचन को मजनू चौकी क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।