धनोरा: नवभारत साक्षरता अभियान को मिली रफ्तार, मार्च 2027 तक पूर्ण साक्षर विकासखंड बनाने का लक्ष्य
Dhanora, Seoni | Jul 9, 2026 धनौरा विकासखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को गति देने के लिए विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सामाजिक चेतना केंद्रों के संचालन, असाक्षरों के चिन्हांकन, मॉनिटरिंग और डिजिटल रिपोर्टिंग की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मार्च 2027 तक धनौरा को पूर्ण साक्षर विकासखंड बनाने का लक्ष्य दोहराया