आंवला: आंवला में व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी और उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट दर्ज
आंवला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने शुक्रवार सुबह दस बजे बताया कि सहारनपुर के एक युवक पर फोन कर प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया पर मानहानिकारक व अश्लील सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।