बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलों का आरोप है कि डायल-112 पुलिस की गश्ती के सामने ही बदमाशों ने धारदार कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हमले में घायल सभी लोगों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घायलों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#bihar #Begusarai #BreakingNews
Bihar, India | Aug 21, 2026