नगरी: टाइगर रिजर्व के गांव आमझर को कुछ घंटे ही मिलती है बिजली, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर
Nagri, Dhamtari | May 31, 2026 धमतरी के वनांचल ग्राम आमझर के ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। टाइगर रिजर्व क्षेत्र के इस गांव में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चार क्रेडा सोलर प्लांट लगाए गए थे, चारों बंद हो गए थे। कुछ दिन पहले 2 प्लांट को चालू किया गया है। जिससे गांव में बिजली आपूर्ति ठीक ढंग से नही हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।