सूरजगढ़: सूरजगढ़ा: साकेत धाम ठाकुरबारी मंदिर कमेटी ने थानाध्यक्ष को किया सम्मानित
रविवार अपराह्न 7:30 बजे सूरजगढ़ा थाना साकेत धाम ठाकुरबारी परिसर में मंदिर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में मंदिर कमेटी द्वारा अपने पदेन अध्यक्ष सूरजगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार को चादर देकर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के सचिव राष्ट्रीय कथा वाचक उमाशंकर व्यास जी, चेंबर के आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर सहित कई लोग मौजूद रहे.