लोहंडीगुडा: अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई,2 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर जब्त, अवैध भंडारण का भी प्रकरण दर्ज
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 मई को खनिज अधिकारी शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने बस्तर और बडांजी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई की।