अंबिकापुर: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अंबिकापुर खरसिया रोड स्थित होटल दीप में शराब बिक्री मामले में मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की
शुक्रवार को सुबह संभागीय आबकारी उड़न दस्ता के टीम ने अंबिकापुर खरसिया रोड स्थित होटल दीप में दबीस देते हुए अवैध शराब बिक्री के मामले में होटल मैनेजर जुनैद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर कार्रवाई की गई है। होटल मैनेजर जुनैद ने बताया कि पुपिंदर सरदार होटल के मालिक है शराब बिक्री से उनका कोई संबंध नहीं है।