आमेर: पावटा में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
Amber, Jaipur | Nov 26, 2024 पावटा कस्बे में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों के द्वारा तिरंगा रैली निकल गई,इस दौरान तिरंगा रैली उपखंड कार्यालय से प्रारंभ हुई जो कि पावटा कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए वापस उपखंड कार्यालय पहुंचकर समापन हुआ, इस दौरान उपखंड अधिकारी कपिल उपाध्याय व विधायक प्रतिनिधि आशीष धनकड़ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।