मोतिहारी: ALTF टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ चलाया अभियान, चार अवैध भट्ठियां की ध्वस्त
ALTF टीम के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरूद्ध अभियान चलाया गया। जहां पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर 30 लीटर देसी शराब बरामद किया। इस दौरान चार अवैध भट्टी को ध्वस्त कर 4000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की गई। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा रविवार की शाम 8:41 पर मिली।