हिरणपुर: पाकुड़ के शील दुर्गा मंदिर में दशमी पर 'यात्रा बंधवाने' की प्राचीन परंपरा
Hiranpur, Pakur | Oct 21, 2026 पाकुड़ के शील दुर्गा मंदिर में विजयादशमी पर पुरानी सनातन परंपरा 'यात्रा बंधवाने' की रस्म सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में सिक्का अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। विधि-विधान के साथ पूजा पूरी कर ये शगुन का सिक्का घर या तिजोरी में सुरक्षित रखा जाता है, जो आशीर्वाद और मंगल का सूचक है। यह परंपरा सनातन संस्कृति की मजबूत सांस्कृतिक पहचान है।