जमुई: खड़गे के समर्थन में कांग्रेस ने सड़कों पर किया प्रदर्शन, जमुई में पुतला दहन
Jamui, Jamui | Apr 10, 2026 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमिटी, जमुई द्वारा शुक्रवार 2 बजे जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन से कचहरी चौक तक रैली निकालकर असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा शर्मा के बयान के खिलाफ आक्रोश जताया गया। आरोप लगाया कि मल्लिकाअर्जुन खड़गे के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा गलत है।