कुंडा: कुंडा कस्बे के मेन चौराहे पर लगा भीषण जाम, कई रोडवेज बसें फंसी, यात्री हुए परेशान
कुंडा कस्बे के मेंन चौराहे पर रविवार दोपहर 2:50 पर भीषण जाम लग गया। इस जाम में रोडवेज की कई बसें भी फस गई। जिसकी वजह से उसमें सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं करीब 2 किलोमीटर तक लगे भीषण जाम की वजह से जगह-जगह चार पहिया वाहन भी फस गए और पुलिस नदारद रही।