कुंडा: बाघराय पुलिस ने गलगली तिराहा पुलिया के पास चोरी मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बाघराय पुलिस ने गलगली तिराहा पुलिया के पास से चोरी मामले में वांछित 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तो को शनिवार शाम 4.15 बजे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रेम कुमार सरोज उर्फ गज्जू पुत्र दयाराम सरोज और विवेक सिंह पुत्र रमेश बहादुर सिंह निवासी जलालपुर थाना बाघराय है।