कुंडा: जेठवारा पुलिस ने आर. के. शिक्षण संस्थान के पास चोरी के मामले में वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार कर किया निरुद्ध
जेठवारा पुलिस ने आर. के. शिक्षण संस्थान के पास चोरी के अभियोग में वांछित चल रहे बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है । अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया और उसके पास से चोरी का 01 स्टेपलाइजर हैवेल्स कम्पनी का बरामद किया गया है।