कुंडा: संग्रामगढ़ के नेवानी नरई गांव में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए तीन युवकों ने रची अपहरण की झूठी साजिश: एएसपी
संग्रामगढ़ के नेवानी नरई गांव में तीन किशोर लापता हो गए थे। ग्रामीणों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने जांच के बाद किशोरों को झाड़ी में ढूंढ निकाला। एएसपी संजय राय ने शनिवार शाम 7.30 बजे जानकारी देते हुए बताया की किशोरों ने तीन दिन पूर्व हुए मारपीट में कार्यवाही से बचने के लिए अपहरण की झूठी साज़िश रची थी।