कासगंज: मारपीट के मामले में वारंटी आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में पेश किया
सदर कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम नितिन गर्ग पुत्र प्रवीन गर्ग है। आरोपी बुलंदशहर जिले के टीचर्स कॉलोनी का रहने वाला है। गिरफ्त में आया आरोपी मारपीट के मामले में वारंटी चल रहा था। जिला न्यायालय में उपस्थित न होने के चलते आरोपी का वारंट जारी हुआ।