बक्सर: शिवरात्रि पर श्री गौरीशंकर मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Buxar, Buxar | May 16, 2026 शहर के सोहनीपट्टी स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर में गुरुवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर समिति की ओर से आयोजित यह महाआरती कार्यक्रम लगातार 11वें वर्ष संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूल-मालाओं से सजाया गया था।