दून अस्पताल से बड़ी खबर
दून अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार अस्पताल में अधिकारियों के बीच चल रही खींचतान और प्रशासनिक मतभेद इस फैसले की प्रमुख वजह माने जा रहे हैं। इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।