🚨 भीलवाड़ा में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा एक्शन!
बडलियास थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने गोठड़ा स्थित देवनारायण मंदिर के पास खेत में दबिश देकर घोड़ी दाने पर जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया।
💰 मौके से ₹1,95,200 नकद बरामद
🎲 2 प्लास्टिक के घोड़ी दाने और 2 गिलास जब्त
🏍️ 3 मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने की जब्त
पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान जगह पर एकत्र होकर जुए का खेल खेल रहे थे। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए।
मामले में बडलियास थाने पर आरपीजीओ एक्ट की धारा 13 और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
📍 भीलवाड़ा
#भीलवाड़ा #बडलियास #पुलिसकार्रवाई #जुआ #जुआसट्टा CrimeNews BhilwaraNews RajasthanNews PoliceAction BreakingNews HarPalBharat