भरतपुर: सांसद हनुमान बेनीवाल के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित
भरतपुर के बयाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा हाईवे पर नसवारा गांव के पास सांसद हनुमान बेनीवाल के काफिले में हादसा हो गया। काफिले के साथ चल रही एक कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।