दरभा: अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी स्विफ्ट डिजायर, बड़ा हादसा टला; चालक बाल-बाल बचा, दरभा के मुंडापारा के पास हुआ हादसा
Darbha, Bastar | Aug 1, 2026 बस्तर जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत मुंडापारा के पास शुक्रवार को एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे खेत में उतर गई।