माण्डल: राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर मांडल पहुंचा ग्राम रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी ग्राम रथ अभियान भीलवाड़ा जिले के गांव-गांव तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में शनिवार ग्राम रथ मांडल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा , जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्राम रथ के जरिए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।