बिहार: सोहसराय थाना पुलिस ने लोहगानी मोहल्ले से 11 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 28, 2026 सोहसराय थानां की पुलिस ने लोहगानी मोहल्ला से 11 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लोहगानी मोहल्ला निवासी सुजीत कुमार है। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे बताया की 11 किलो गांजा के साथ सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।