महोबा: कबरई में विस्फोटक पदार्थ मामले में तीन वांछित आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, जले हुए डेटोनेटर तार बरामद
Mahoba, Mahoba | Jun 13, 2026 सिचौरा-धरौन रोड स्थित पुलिया के पास चेकिंग के दौरान तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपेन्द्र विश्वकर्मा, जगन्नाथ और राममिलन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए डेटोनेटर के छह जले हुए तार बरामद किए हैं। तीनों आरोपी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित थे।