✅ न्यायोत्सव के शुभारंभ एवं बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
✅ कानूनी जागरूकता सत्रों के साथ-साथ कहानी वाचन, निबंध लेखन, चित्रकला, क्विज एवं सांस्कृतिक गतिविधियों आदि के माध्यम से बच्चों को किया गया जागरूक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शनमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा दिनांक 14 से 20 नवंबर तक आयोजित किये जाने वाले न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को अधिकारों एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता शिविरों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में पिनेकल स्कूल, हरदा में आयोजित कार्यक्रम में श्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी, जिला न्यायाधीश /सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं सरंक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015, लैंगिक उपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, साइबर सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल दुव्र्यवहार की रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में बाल मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाकर अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
इसी क्रम में सनरेज हाॅयर सेकेण्डरी स्कूल, हरदा में आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश /सचिव महोदय हरदा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच की पहचान, व्यक्तिगत सुरक्षा, किसी भी प्रकार के दुव्र्यवहार की स्थिति में उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति अथवा प्राधिकारी को देने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार आनलाईन व्यवहार के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बच्चों को यह समझाया गया कि किसी भी असहज अथवा असुरक्षित परिस्थिति में चुप रहने के बजाय अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों से सहायता प्राप्त करना आवश्यक है।
इस अवसर पर श्री सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उसके अधिकारों एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा यह विश्वास दिलाना है कि किसी भी कठिन अथवा प्रतिकूल परिस्थितियों में अकेला नहीं है उसे आवश्यक सहायता एवं सरंक्षण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होने चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, उपलब्ध काउंसलिंग सेवाओं और निशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता की जानकारी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त बाल दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय नगर पालिका हाई स्कूल हरदा में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के अंतर्गत कहानी वाचन, निबंध लेखन, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, रोल प्ले, क्विज, स्लोगन राईटिंग एवं फैंसी ड्रेस जैसी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Nov 14, 2026