मुज़फ्फरनगर: मेरठ रोड पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा लायंस क्लब के द्वारा बनाए जा रहे आंखों के अस्पताल का किया भूमि पूजन
समाजसेवी कुंज बिहारी अग्रवाल के द्वारा लायंस क्लब को एक भूमि मेरठ रोड पर दी गई। जहां पर एक भव्य आंखों का अस्पताल बनाया जाएगा। जिसका बुधवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा भूमि पूजन किया गया। जिस पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि गरीब,बेहसारा एवं समाज के अन्य लोगों की सहायता के लिए यह पर अस्पताल बनाया जाएगा।