मुज़फ्फरनगर: ए टू जेड रोड पर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी को नसीहत देते हुए कहा- भाजपा से खींच ले हाथ
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के द्वारा मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि जयंत चौधरी ने जो भाजपा के साथ गठबंधन किया है वह सही है। लेकिन पंजाब के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी को भाजपा की तरफ से अपना हाथ खींच लेना चाहिए या जयंत चौधरी को किसानों की सभी समस्या का समाधान सरकार से करवाना चाहिए।