मुज़फ्फरनगर: क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे को लेकर नगर के होटल, रेस्टोरेंट और मॉल में पहुंचकर चलाया चेकिंग अभियान
बुधवार को वैलेंटाइन डे के दिन क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग टीम बनाकर नगर क्षेत्र के रेस्टोरेंट, होटल और मॉल में पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। जिला महासचिव लोकेश सैनी के नेतृत्व में यह टीम गठित की गई थी। जिसमें उनके द्वारा वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर वहां पर बैठे लोगों से वार्ता की गई।