मुज़फ्फरनगर: चरथावल पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान हिंडन नदी पुल के पास से एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर अवैध हथियार किया बरामद
बुधवार को चरथावल थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक रूपेश कुमार के द्वारा चेकिंग के दौरान हिंडन नदी पुल के पास से एक वाहन चोर वसीम उर्फ बोड़ा पुत्र तहसील को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की गई मोटरसाइकिल फर्जी नंबर प्लेट एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है जिसे पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया।